फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के लिए काल बना कार का सेंट्रल लॉक

Mon, 22 Aug 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
Dead Body - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंजाब से सटे जनियाल इलाके में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। गाड़ी के अंदर बंद होने से बच्चे की सांस रुक गई।
विज्ञापन


उसे परिवार वालों ने उपजिला अस्पताल नगरी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बारह वर्षीय वंश अपने पिता उत्तम चंद के साथ शुक्रवार कर शाम को घूमने के लिए गाड़ी में गया। बाजार में कुछ सामान खरीदने के बाद पिता और पुत्र घर वापस आ गए, लेकिन रात को खाना खाने पर जब वंश घर में नहीं मिला तो घर वालों ने उसे गांव में तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हवा नहीं मिलने से बच्चे की सांस रुकी

मृत शरीर - फोटो : demo pic
कई घंटों की तलाश के बाद भी जब वंश का कोई पता नहीं चला तो उसके पिता को गाड़ी का ख्याल आया। जब गाड़ी में देखा तो वंश गाड़ी में बेसुध होकर पड़ा था।

परिजन उसे उपजिला अस्पताल नगरी ले आए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। वंश के पिता ने बताया कि वंश बाजार से आने के बाद गाड़ी से उतरा ही नहीं और गाड़ी में सेंटर लाक होने के कारण कुछ देर में स्वयं ही बंद हो गई। बच्चा गाड़ी को खोल नहीं पाया और हवा नहीं मिलने से उसकी सांस रुक गई। उधर गांव में बच्चे की मौत से गमगीन माहौल बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें