पंजाब से सटे जनियाल इलाके में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। गाड़ी के अंदर बंद होने से बच्चे की सांस रुक गई।
उसे परिवार वालों ने उपजिला अस्पताल नगरी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बारह वर्षीय वंश अपने पिता उत्तम चंद के साथ शुक्रवार कर शाम को घूमने के लिए गाड़ी में गया। बाजार में कुछ सामान खरीदने के बाद पिता और पुत्र घर वापस आ गए, लेकिन रात को खाना खाने पर जब वंश घर में नहीं मिला तो घर वालों ने उसे गांव में तलाशना शुरू कर दिया।