फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी मिंगा शेरपा को सेना प्रमुख प्रशस्तिपत्र एवं डिस्क सम्मान

Thu, 20 Nov 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व और क्षेत्र में सिविल-मिलिट्री समन्वय को लगातार मजबूत करने के लिए भारतीय थल सेना के प्रमुख द्वारा प्रतिष्ठित प्रशस्तिपत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया गया है। उत्तरी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने काठी पोस्ट उड़ी में बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इसी समारोह में उड़ी के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट शुभंकर प्रत्युश पाठक को भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी अनुकरणीय सेवा और असाधारण समर्पण के लिए प्रशस्तिपत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें