फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में संतुलन की कोशिश: जम्मू से कश्मीर तक विकास की बौछार, हर जिले को उमर सरकार की सौगात

Sat, 07 Feb 2026 11:49 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu Kashmir Budget 2026-27: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने बजट में क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों की जरूरतों को प्राथमिकता दी है। जम्मू संभाग में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन पर ध्यान देकर भेदभाव के आरोपों को दूर करने की कोशिश की गई है विशेषकर पीर पंजाल और चिनाब घाटी में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से बड़ी राहत दी है। यह बजट दोनों क्षेत्रों के समावेशी विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने का एक रणनीतिक प्रयास है।
विज्ञापन
बजट पेश करते मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग को उमर सरकार ने एक दर्जन से अधिक साैगात दी हैं। उन्होंने भेदभाव के आरोपों पर मरहम लगाने की कोशिश करते हुए जम्मू के विकास को रफ्तार देने की कोशिश है। सरकार ने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी सौगात दी है। बड़ी राहत पीर पंजाल और चिनाब वैली को मिली है जहां अब गंभीर बीमारियों व सड़क हादसों के इलाज के लिए मरीजों को जम्मू या बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सीमा पार से गोलाबारी और सड़क हादसों को देखते हुए पुंछ में इमरजेंसी और एक्सीडेंट हॉस्पिटल को मंजूरी दी है। ये अस्पताल 24x7 ट्रामा केयर और सर्जरी की सुविधा से लैस होंगे। सीमावर्ती इलाकों में घायलों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार बुलेट प्रूफ एंबुलेंस भी खरीदेगी। दिल के मरीजों को राहत देते हुए जीएमसी राजोरी और जीएमसी डोडा में 30 करोड़ की लागत से कैथ लैब स्थापित की जाएंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जगती नगरोटा में 11.64 एकड़ जमीन पर वाटर पार्क और फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर बनेगा। जम्मू शहर में तवी रिवरफ्रंट के दूसरे चरण का काम भी शुरू होगा। रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जम्मू में एक अत्याधुनिक आईटी पार्क स्थापित करने और कठुआ में बंद पड़े बायोटेक्नोलॉजी पार्क का फिर शुरू होगा। कृषि क्षेत्र में आरएस पुरा में 5 लाख पौधों की क्षमता वाली मेगा फ्रूट नर्सरी भी तैयार की जाएगी।

बजट में जम्मू संभाग के लिए ये रहे अहम फैसले
  • जीएमसी कठुआ में वर्ष 2026-27 में अत्याधुनिक पेट- स्कैन मशीन लगाई जाएगी।
  • जीएमसी जम्मू में तीन टेस्ला और नए जीएमसी में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें लगेंगी।
  • एसएमजीएस जम्मू और सीडी अस्पताल और पुंछ जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होगी।
  • जीडीसी ककरयाल, चिनैनी और जम्मू आर्किटेक्चर कॉलेज की इमारतें 2026-27 में बनकर तैयार होंगी।
  • जीडीसी दरहल और मजालता का निर्माण कार्य होगा।
  • कुंजवानी, मंडी, बसंतगढ़, मढ़ीन, रामकोट और बटोत डिग्री कॉलेजों के प्रोजेक्ट्स में तेजी लाई जाएगी।
  • उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जम्मू संभाग में 4 रिसर्च हब स्थापित होंगे।
  • प्रवासी मजदूरों के लिए राजोरी और नौशेरा में नई लेबर सराय बनेंगी। कठुआ सराय को अपग्रेड किया जाएगा।
  • कश्मीरी विस्थापितों के लिए जगती टाउनशिप में एक बहुउद्देशीय सामुदायिक हॉल बनेगा।
  • स्काॅस्ट जम्मू में ‘एक्स-सीटू जीन बैंक’ स्थापित जो भारत में अपनी तरह का तीसरा संस्थान है।
  • बनी-बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा।

कश्मीर पर्यटन और स्वास्थ्य पर फोकस
कश्मीर को भी जम्मू की तरह कई साैगात मिली हैं। पर्यटन, स्वास्थ्य, खेल समेत एक दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट मिले हैं। अवंतीपोरा एम्स को जून तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है वहीं, पीईटी मशीन से लेकर कैथ लैब, डेंटल मोबाइल केयर यूनिट तक के लिए प्रावधान किया गया है।

सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों की दुश्वारियों के मद्देनजर उड़ी में इमरजेंसी मेडिकल अस्पताल की स्थापना प्रस्तावित है। इसमें 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं, ट्रॉमा केयर उपलब्ध रहेगी। वहीं, तंगधार के लिए बुलेटप्रूफ एंबुलेंस की खरीद का प्रस्ताव किया गया है। जीएमसी श्रीनगर में पीईटी स्कैन की होगी सुविधा। जीएमसी श्रीनगर में रोबोटिक सर्जरी होगी तो वहीं, स्किम्स शौरा में कैंसर दूर करने के लिए रिसर्च की शुरुआत की जाएगी। जीएमसी बारामुला समेत अनंतनाग को कैथ लैब मिलेगी। जीएमसी अनंतनाग में ही 249 बेड के मातृ एवं शिशु देखभाल का निर्माण होगा। लालदेद अस्पताल में आईवीएफ सुविधा शुरू किए जाने के साथ ही निकू वार्ड भी खोला जाएगा। 118 करोड़ से एक्सटेंशन ब्लॉक का भी निर्माण होगा।

पर्यटकों के लिए यह सुविधा होगी :
वुलर झील आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधा विकसित की जाएगी। इसके लिए 25 करोड़ का आवंटन हुआ है। इससे इकोलॉजिकल पार्क, पैदल मार्ग, साइक्लिंग ट्रैक, मनोरंजन स्थल आदि बनेंगे।

बागवानों की बेहतरी पर नजर :
कश्मीर संभाग में पुनर्गठित मौसम आधारित बीमा योजना के तहत सेब, केसर आदि के लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटन । इसके साथ ही अनंतनाग के लेहवान में फल नर्सरी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

कश्मीर के लिए खास
  • बेमिना में सेटेलाइट टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा।
  • नगीन और अनंतनाग का रिवर फ्रंट डेवलपमेंट होगा।
  • श्रीनगर और अनंतनाग में क्रिकेट एकेडमी बनेगी।
  • बारामुला और शोपियां में सिंथेटिक टर्फ बिछाया जाएगा।
  • कश्मीर के छह क्राफ्ट को जीआई टैग दिया जाएगा।
  • कश्मीर में तीन रिसर्च हब को भी अपग्रेड किया जाएगा।
  • हंदवाड़ा में बायोटेक्नोलॉजी पार्क को 30 करोड़ से रिवाइव किया जाएगा।
  • श्रीनगर में 10 करोड़ से लेखा प्रशिक्षण संस्थान का आधुनिकीकरण होगा।
  • बारामुला और अनंतनाग में एंटी करप्शन ब्यूरो के तहत पुलिस थानों का निर्माण इस साल के अंत तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें