मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज त्राल में हुए आतंकी हमले की निंदा की है जिसमें दो नागरिक मारे गए और आर एंड बी विभाग के एसई तथा कार्यकारी अभियंता सहित घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमला उस समय हुआ जब एक मंत्री उस क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए गए थे जो दशकों तक उपेक्षित रहा है।महबूबा मुफ्ती ने मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की और उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
राजनाथ, वोहरा ने नईम अख्तर से फोन पर की बात
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह त्राल में मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर एक घातक ग्रेनेड हमले के बाद अपने कल्याण के बारे में जानकारी लेने के उनसे फोन पर बात की।
राज्यपाल, एन एन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, मंत्रियों, विधायकाें, विधान परिषद के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी उनके साथ एकजुटता व्यक्त की।
ग्रेनेड हमला, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गऐ, की उन्होंने व्यापक रूप से निंदा की।