संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। चिब बिरादरी ने शनिवार को धूमधाम से अपना अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन किया। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिड़ी में स्थित श्री अमर बाबा बटाली जी के देव स्थान आयोजित अर्ध वार्षिक मेल में बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्री अमर बाबा बटाली जी के दर पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। सुबह 10 बजे हवन कर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया।
बिरादरी की कार्यकारी कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने मेल में सभी लोगों को अपने बच्चों को लाने पर जोर दिया ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके। साथ ही आपसी जान-पहचान बड़े। बैठक में कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह चिब, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, सरपंच प्रेम सिंह चिब, प्रेम सिंह चिब, शिवपाल सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, विजय सिंह, शमशेर सिंह बिट्टू , बलवंत सिंह, कश्मीर सिंह, पदम सिंह, कुलवंत सिंह सहित अन्य ने हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह देवस्थान 72 साल पुराना है। इस मौके पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह चिब, मनदीप सिंह चिब, सुरम सिंह, सरवन सिंह, नीरज चिब, सागर सिंह आदि मौजूद थे।