प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए में चेक देते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए में चेक दिए संवाद न्यूज़ एजेंसी मीरा साहिब प्रधानमंत्री केयर फंड में दान करने वाले लगभग दो दर्जन दानवीर ने रविवार को दान की गई राशि के चैक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह तथा बीडीसी चेयरमैन मीरा साहब दिलीप कुमार को सौंपे! इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री केयर फड में काफी संख्या में लोग दान करने के लिए आगे आ रहे हैं! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील के बाद पूरा देश एकजुट दिख रहा है और लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए भी आगे आ रहे हैं! भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि दान करने वाले लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है क्योंकि वह संकट की इस घड़ी में देश के लिए अपना योगदान दे रहे हैं और राशि देश के विकास के लिए काम आएगी! उन्होंने कहा कि क्षेत्र के काफी संख्या में लोग प्रधानमंत्री केयर फंड में दान करने के लिए आगे आ रहे हैं! वहीं दूसरी तरफ बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटा हुआ है! उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ब्लॉक मीरा साहिब के काफी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री केयर फंड में राशि दान की थी और अब फिर से लोग आगे आ रहे हैं! कहीं चेयरमैन ने कहा कि ब्लाक के अधीन आते सभी गांव के जरूरतमंद लोगों में भाजपा की मीरा साहिब मंडल इकाई द्वारा राशन भी वितरित किया जा रहा है! इस अवसर पर पूर्व सरपंच दविंदर शर्मा राजू, महिला मोर्चा की जिला प्रधान मीता शर्मा, मंडल प्रधान आर एस पुरा शिवकुमार बाली, मंडल प्रधान मीरा साहिब विजय कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, राकेश शर्मा, तथा गुरमीत सिंह बबलू सहित अन्य लोग भी उनके साथ थे