ज्यौड़ियां। उप जिला खौड़ और ज्यौड़ियां में वीरवार रात से हो रही बारिश से मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं चिनाब का जलस्तर भी बढ़ गया है। इन्द्री तथा परगवाल के बीच बन रहे पुल के लिए इस्तेमाल की जा रही समाग्री को भी नुकसान पहुंचा। पुल बनाने में इस्तेमाल हो रही एक मशीन भी चिनाब में फंस गई, जिसे बाद में निकाल लिया गया।
पुल पर सामग्री ले जाने के लिए पाइपों पर बनाया गया रास्ता बह गया। इसमें इस्तेमाल सिमेंट की पाइपें बह गईं। वहीं रात में बारिश से क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। कई जगहों पर देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। खौड़, ज्यौड़ियां के बाजारों में भी सन्नाटा रहा।