जम्मू। चट्ठा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे कमल कुमार निवासी चट्ठा नाली में गिरा पाया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जब परिजन पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजनों ने पुलिस वाहन से टक्कर लगने का आरोप लगाया है। फिलहाल जांच जारी है। ब्यूरो
डोगरा हाल में तीन घरों में चोरी
जम्मू। डोगरा हाल में तीन घरों में चोरी हो गई। चोरों ने दस हजार रुपये और सामान पर हाथ साफ किया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार परिवार वाले घर से बाहर थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर वापस आने पर पीड़ितों को घटना का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। ब्यूरो