फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

विज्ञापन
जवानों संग प्री राखी उत्सव मनाते इनर व्हील क्लब के सदस्य
विज्ञापन
जम्मू। इनर व्हील क्लब ने सोमवार को प्री रक्षाबंधन उत्सव मनाया। क्लब की सदस्यों ने भारतीय सेना के जवानों को हाथों से बनी रंग-बिरंगी राखियां बांधी। मीरां साहिब में तैनात नायकों के लिए यह भावनाओं से भरा दिन था। जवानों ने कहा कि समारोह का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भाई-बहनों के बीच प्यार और बंधन का त्योहार मनाने की पहल की सराहना की। क्लब के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने जवानों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की। संवाद
विज्ञापन


छात्राएं सीमा पर डटे जवानों के लिए बना रहीं 10 हजार राखियां

जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की एक स्कूली छात्रा रिफत आरा उन लड़कियों में से एक हैं, जो जवानों के लिए आभार के रूप में हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रही हैं। रक्षाबंधन त्योहार से दो दिन पहले कई समूहों में छात्राओं ने जवानों के लिए हजारों राखियां बुनी हैं और 10 हजार का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रही हैं ताकि वे उन्हें पुलिसकर्मियों, सेना के जवानों और सीमा के कर्मियों की कलाई पर बांध सकें।

जम्मू के पोनीचक सीमा क्षेत्र के एक स्कूल की आरा ने कहा कि हमारे हाथ इन राखियों को सावधानीपूर्वक तैयार कर रहे हैं, जो हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर आत्माओं के प्रति कृतज्ञता की एक श्रद्धांजलि है। इस रक्षाबंधन पर हमारा ध्यान और स्नेह हमारे बहादुर सैनिकों के प्रति है। अपने दोस्तों के साथ राखी बुनने वाली एक अन्य छात्रा राजोरी की अविका शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के कई छात्रावासों में रहने वाली लड़कियां कम से कम 1,000 राखियां बुन रही हैं, जो सामूहिक रूप से 10,000 तक पहुंच जाएंगी। ये युवा लड़कियां जम्मू क्षेत्र की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षा बंधन का दिन मनाने का इंतजार कर रही हैं। वे पेड़ों और पौधों को भी राखी बांधेंगी, जो जीवन को बनाए रखने वाले पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ये लड़कियाँ भारतीय धागों, घिसे-पिटे कपड़ों से एकत्र किए गए मोतियों और अन्य स्क्रैप वस्तुओं से राखियां तैयार कर रही हैं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें