फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दायर, अब तक चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी के कंडी बुद्धल क्षेत्र में आतंकी मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने दो आतंकियों के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट पेश की। बता दें कि रियासी के माहौर में दो आतंकियों को गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आतंकियों ने माना कि दोनों ने राजोरी जिले में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया है। शादी समारोह में ग्रेनेड फेंकने से लेकर अन्य जगहों पर आईईडी लगाने के मामलों में वे शामिल थे। दोनों पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर कमांडर मोहम्मद कासिम के इशारों पर हमले करते थे। इन दोनों ने नौशेरा के लंबेड़ी में ड्रोन से गिराए हथियार और गोला बारूद रिसीव किया था, जिससे हमले किए गए। अब इस मामले में एसआईए ने दो और आरोपियों को पकड़ा, जिनके खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट पेश की गई है। अब तक इस मामले में चार आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले में अभी और आतंकी पकड़े जा सकते हैं। बता दें कि इस मामले में मोहम्मद कासिम के अलावा एक अन्य आतंकी तालिब हुसैन शाह का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें