फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप हमले में जैश के चार के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलवामा के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आत्मघाती हमले में एनआईए ने चार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। फैय्याज अहमद मागरे, निसार अहमद तांत्रे, सैय्यद हिलाल अंद्राबी व इरशाद अहमद रेशी के खिलाफ स्पेशल जज एनआईए सुनीत गुप्ता की अदालत में आरोपपत्र पेश किया गया।
विज्ञापन

एनआईए के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की साजिश रची। साजिश के तहत फरदीन, मंजूर बाबा तथा शकूर भारी हथियारों, यूबीजीएल, विस्फोट तथा अन्य सामानों के साथ 30 व 31 दिसंबर 2017 की रात कैंप में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने हमला किया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ एक जनवरी 2018 तक चली। इसमें तीनों आतंकी मार गिराए गए। पांच जवान शहीद हुए जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए। मारे गए आतंकियों के पास से भारी संख्या में हथियार, गोलियां, विस्फोटक तथा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। एनआईए के अनुसार हमले की सूचना अवंतिपोरा पुलिस थाने की ओर से 31 दिसंबर को रात 2.15 बजे दी गई। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें