फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हंदवाड़ा में पुराना मोर्टार शेल मिलने से अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सोमवार को एक पुराना मोर्टार शेल बरामद हुआ। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार बीएसएफ की रोड ओपनिंग पार्टी की ओर से बटपोरा गांव में एक पुलिया के पास आईईडी होने की सूचना मिली। इसके बाद इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी गई, जिन्होंने जांच में पाया कि यह एक पुराना मोर्टार शेल है। इससे पहले बीएसएफ द्वारा एक बयान जारी किया गया था, जिसमें बताया था कि सुबह करीब पौने आठ बजे बीएसएफ की रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल जवानों ने बटपोरा इलाके में पुलिया के करीब से आईईडी बरामद की है। यह भी बताया कि सेना और बीएसएफ का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें