फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कचरा निस्तारण के लिए कोट भलवाल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को भूमि पूजन के बाद मेयर राजिंदर शर्मा ने उद्घाटन किया। उनके साथ उप मेयर बलदेव सिंह और स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार खन्ना मौजूद रहे। परियोजना को पीपीडी मोड से 18 महीने में बनाया जाएगा। हर दिन कचरा निस्तारित कर जैविक खाद और बायो गैस बनाई जाएगी। 110 कनाल भूमि पर लगाए प्रोजेक्ट पर 80 करोड़ खर्च होंगे। नगर निगम 20 करोड़ रुपये देगा। यह देश का दूसरा नवीनतम प्रोजेक्ट है, जिसमें सभी सहायक बुनियादी ढांचे के साथ नवीनतम प्रौद्योगिकी अपशिष्ट संयंत्र है। शहर में उत्पन्न होने वाले कचरे के निपटान के लिए परियोजना आवश्यक है, जो 25 साल कार्यरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें