फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ दिखने लगा है शिक्षा में बदलाव : महबूबा

Wed, 01 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
व‌िधानसभा में बोलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में सुधार के लिए जो कदम उठाए गए वह अच्छे नतीजों के साथ सार्थक होते नजर आने लगे हैं। इस बदलाव के लिए केवल शिक्षा विभाग को ही श्रेय नहीं जाता बल्कि प्रतिभाशाली शिक्षकों की बदली सोच भी सराहना की हकदार है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधान परिषद में अपने संबोधन में कहा चीफ मिनिस्टर्स सुपर-50 ट्यूटोरियल्स में पंजीकृत हुए 45 विद्यार्थियों ने इस बार जायंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन की परीक्षा पास कर आईआईटी और एनआईटी में दाखिले की योग्यता हासिल कर ली है। यह केवल संयुक्त प्रयास से ही मुमकिन हो पाया है।

ऐसे माहौल में आने वाला समय और भी आशान्वित करता है। भविष्य में जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर अपने परचम लहराती नजर आएगी। महबूबा ने कहा हमारे विद्यार्थियों को अब एनईईटी या फिर किसी भी अन्य परीक्षा का सामना करते समय असहज होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


वह पूरा यकीन रखती हैं कि रियासत के प्रतिभाशाली विद्यार्थी आईएएस, आईएएफ और आईपीएस अफसर बनने की काबिलियत रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें बताया गया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई निशुल्क ट्यूशन में 1.60 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। जम्मू संभाग में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद यह प्रयास और विस्तार हासिल करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें