हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च को पड़ रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह ग्रहण धार्मिक दृष्टि से विशेष और दुर्लभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
इस वर्ष का चंद्र ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में आंशिक और कुछ स्थानों पर पूर्ण रूप में दिखाई देगा। जम्मू में ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हो चुकी है और यह शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा।