फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : घाटी में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री ऊपर

Sun, 26 Feb 2023 01:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका कश्मीर में अधिक प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में चढ़ते पारे से आज से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका कश्मीर में अधिक प्रभाव रहेगा। 

विज्ञापन


मौजूदा मौसम के साफ रहने के कारण अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में शुक्रवार दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 27.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 19.6, बटोत में सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 19.5, कटड़ा में सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 25.6 और भद्रवाह में सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, कुपवाड़ा में माइनस 0.2, गुलमर्ग में माइनस 3.4 और लेह में माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें