सौहार्द चांसलर ट्रॉफी के दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, वालीबाॅल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल में मुकाबले खेले गए। जम्मू विवि के विभिन्न आयोजन स्थल पर मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ट्राॅफी के दूसरे दिन जम्मू विश्वविद्यालय और क्लस्टर विश्वविद्यालय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में खेले गए मुकाबले में क्लस्टर विश्वविद्यालय ने डीडीई एंड ओई को 3-1 से हराया। जम्मू विश्वविद्यालय ने आईयूएसटी आवंतीपोरा को 3-0 से हराया। एसएमवीडीयू ने बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय को 3-1 से हराया। टेबल टेनिस के महिला वर्ग में क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू ने डीडीई एंड ओई को 3-2 से मात दी। कबड्डी के पुरुष वर्ग में क्लस्टर विवि जम्मू ने बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी को 30-15 से हराया।
जम्मू विश्वविद्यालय ने एसएमवीडीयू कटड़ा को 40-20 से हराया। कबड्डे के महिला वर्ग में जम्मू विश्वविद्यालय ने एसएमवीडीयू को 38-30 से हराया। बॉस्केटबॉल के पुरुष वर्ग में क्लस्टर विवि जम्मू ने डीडीई एंड ओई को 63-18 से हराया। बॉस्केटबॉल के महिला वर्ग में क्लस्टर विवि कश्मीर ने डीडीईएंड ओई को 40-6 के बड़े अंतर से हराया। जम्मू विवि ने एसमवीडीयू को 35-10 से हराया।
वालीबॉल में क्लस्टर विवि ने जीते दो मुकाबले
वालीबॉल के पुरुष वर्ग में क्लस्टर विवि जम्मू ने डीडीई एंड ओई को 3-0 से 25-13, 25-12 और 25-18 हराया। वहीं एसएमवीडयू ने बीजीएसबीयू राजोरी को 3-1 से हराया। बीजीएसबीयू ने पहला सेट 18-25 से जीता, लेकिन इसके बाद एसएमवीडीयू ने वापसी करते हुए अलगे तीन सेट 25-17,25-21,25-23 से जीता। अगले मुकाबले में क्लस्टर विवि जम्मू ने जम्मू विवि को 3-1 से हराया। क्लस्टर विवि को पहले स्टे में 23-25 से हार मिली, लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए अगले तीन सेट 25-19,25-21,25-22 से जीता। पुरुष वर्ग में क्लस्टर विवि श्रीनगर ने कश्मीर विवि को 3-1 से हराया। जम्मू विवि ने क्लस्टर विवि को 3-2 से हराया।
200 मीटर दौड़ में अनिकेत आदित्य पहले स्थान पर रहे
एथलेटिक के पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में एसएमवीडयू के अनिकियेत आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया। क्लस्टर विवि के निखिल कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में क्लस्ट विवि के गोल्ड़ी ने पहला और जम्मू विवि के रंजीश ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिस्क थ्रो में जम्मू विवि के सौरव शर्मा ने पहला, जम्मू विवि के मो. अजम ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथेलेटिक के महिला वर्ग में भी शानदार मुकाबले खेले गए। वहीं क्रिकेट में भी शानदार मुकाबले खेले गए।