फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष ने लद्दाख-भूटान धार्मिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए तीर्थयात्री शुल्क माफ़ करने का प्रस्ताव रखा

Fri, 12 Sep 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद लेह ने भूटान की महारानी आशी त्सेरिंग पेम वांगचुक लद्दाख की विशेष यात्रा पर हैं। उनके सम्मान में एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर भूटानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य विशिष्ट सदस्यों के साथ महारानी राजकुमारी चोडेन वांगचुक भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन


एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने औपचारिक स्वागत किया और लद्दाख के साथ भूटान के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंधों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

अध्यक्ष ने भूटान के पवित्र मठों में आने वाले लद्दाखी तीर्थयात्रियों के लिए सतत विकास शुल्क माफ़ करने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके बदले में लद्दाख भूटानी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क में छूट दे सकता है, जिससे लोगों के बीच मज़बूत संबंध बनेंगे।
विज्ञापन


राजमाता ने आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को उचित विचार के लिए महामहिम भूटान नरेश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अध्यक्ष ने आगे कहा कि लद्दाख को भूटान से बहुत कुछ सीखना है और दोनों हिमालयी क्षेत्रों के बीच बेहतर आदान-प्रदान की आशा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें