अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव के साथ शनिवार को छड़ी मुबारक पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी।
इसमें छड़ी मुबारक पहलगाम, चंदनबाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी से होती हुई रक्षाबंधन पर 18 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी। वहां भगवान अमरेश्वर के हिमलिंग स्वरूप के दर्शन कर यात्रा की समाप्ति होगी। अब तक देशभर से 2.19 लाख यात्री पवित्र गुफा तक पहुंच चुके हैं।
छड़ी मुबारक शेड्यूल के अनुसार 13 अगस्त को दशमी की सुबह छड़ी मुबारक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संत महात्माओं के संग पवित्र गुफा के लिए दशनामी अखाड़ा से प्रस्थान करेगी। रास्ते में सूर्येश्वर मंदिर सोनवार, शिवमिंदर पांपोर, शिव मंदिर बिजबिहाड़ा, गणेश मंदिर लिद्दर और गौरीशंकर मंदिर पहलगाम में पूजा-अर्चना के लिए प्रवेश करेगी। रात्रि विश्राम पहलगाम में होगा।