पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे पुंछ के शाहपुर तथा मेढ़र तहसील के बालनोई और कुष्णाघाट सेक्टर के साथ-साथ सीमा पर बसे रिहायसी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की गई है। जिसमें एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की भी खबर है।
पाकिस्तान की ओर से हुई कार्रवाई के बाद बीएसएफ और सेना के जवानों द्वारा कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
हालांकि अब तक इस गोलीबारी मे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पाक की गोलीबारी के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसा के इलाकों में सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।