फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को मिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा, प्रो. वासुदेव बने पहले निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले के कोट भलवाल स्थिति राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को अब केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का दर्जा मिल गया है। इससे जम्मू-कश्मीर में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को बल मिलेगा। प्रोफेसर वासुदेव शर्मा को कोट भलवाल के रणबीर परिसर स्थित संस्कृत संस्थान का पहला निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

संस्कृत शोधार्थियों ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रोफेसर वासुदेव शर्मा ने कहा कि जिन संस्कृत संस्थानों को केंद्र सरकार के एचआरडी मंत्रालय ने विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है, उन्हें अब तक डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त था। महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि प्रोफेसर वासुदेव के नेतृत्व में संस्कृत यूनिवर्सिटी का यह परिसर समृद्धि हासिल करेगा और जम्मू कश्मीर में देव वाणी संस्कृत का प्रचार-प्रसार होगा। संस्कृत केवल एक भाषा मात्र नहीं है, बल्कि हमारे अतीत और वर्तमान को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। इस मौके पर पंडित सुमन शास्त्री, पंडित दीपक शास्त्री, बिशन दास, रोहित सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें