फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य जांच, फिजियोथेरेपी और स्तन कैंसर जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कंवल इंटरनेशनल रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन (केआईआरएफ) के सहयोग से रविवार को सैनिक कॉलोनी में लड़कों और लड़कियों के छात्रावास में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और फिजियोथेरेपी शिविर लगाया। डॉ. सुखप्रीत कौर के नेतृत्व में सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने लाभार्थियों को मुफ्त परामर्श और दवाएं प्रदान कीं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. इमरान खान की अध्यक्षता में टीम ने सेवाएं दी।
विज्ञापन

छात्राओं के लिए अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट के सहयोग से गर्ल्स हॉस्टल में विशेष स्तन कैंसर जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। डॉ. सुरभि (सलाहकार सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एओआई) ने स्तन कैंसर की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन के संबंध में जानकारी पूर्ण सत्र करवाया। राज्य अंगदान संगठन जीएमसी ने एसओटीओ के समन्वयक डॉ. इरफान लोन के नेतृत्व में छात्रों के साथ इंटरेक्टिव सत्र किया और बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। शिविर का संचालन डॉ. हरप्रीत सिंह (चिकित्सा अधिकारी) द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें