फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर में जांचा 300 मरीजों का स्वास्थ्य, दवाइयां भी दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू/सांबा। जिले के रामगढ़ ब्लाॅक की पंचायत एवं गांव घौ ब्राह्मणा में अमर उजाला फाउंडेशन व जीएमसी जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सुशील शर्मा के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में रक्त, शूगर व ईसीजी की जांच की सुविधा भी दी गई। इस मौके पर डाॅ. सुशील शर्मा ने सर्दी में दिल के मरीजों को खास ध्यान रखने की सलाह दी। सावधानियों से रूबरू करवाने के साथ बचाव टिप्स दिए। इनमें गर्म कपड़े पहनने, विटामिन डी से भरपूर पोषक तत्व और कम वसा सहित स्वास्थ्यवर्धक आहार का सेवन शामिल है। उच्च रक्तचाप, धूम्रपान और शराब पीने वाले लोगों को जीवनशैली में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. यशवंत शर्मा और डॉ. धनेश्वर कपूर ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों की जांच के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना है। लोगों को सेहत के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से रोजाना एक घंटा सैर करने, हरी सब्जियों व ताजा फलों का सेवन करने की अपील की। यहां सरपंच रामपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, शमशेर सिंह, सतपाल शर्मा, रंजनी शर्मा व विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें