जम्मू। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणवीर सिंह परिसर कोटभलवाल में छात्रा से बदसलूकी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परिसर में शव यात्रा निकाली। छात्रों ने कहा कि कुलपति को शिकायत की थी। सोमवार को दिल्ली से अधिष्ठाता छात्र कल्याण को परिसर में भेजा था। उन्हें ज्ञापन सौंप दिया है। साथ ही समस्याओं से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों के अनुसार करीब 200 छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि कक्षाओं को प्रभावित नहीं किया गया। ऐलान किया कि जब तक आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। संवाद