जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में सीएए को लागू करने के लिए अधिसूचित किए जाने के पक्ष में जम्मू शहर में एक जश्न रैली निकाली। इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कीं।
उन्होंने कहा कि सीएए के नियम के तहत अब तीन देशों के सताए हुए गैर-मुस्लिम प्रवासियों हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान होगी। विभाजन के समय भारत नहीं आ सके और इन विभिन्न देशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए। 2014 से पहले भारत आए लोगों को यहां कोई अधिकार नहीं था, इसलिए पीएम मोदी ने उन्हें नागरिकता देकर राहत दी है। इस मौके पर अशीष, प्रेम, कालू, नरेश, अभिषेक, गीता, राज कुमार और अन्य मौजूद रहे । ब्यूरो