फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गर्भवती को टक्कर मारने का आरोपी टैंकर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी राजोरी के कालाकोट का है रहने वाला, श्रीनगर से जम्मू लौटते समय मारी टक्क्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंबफला रोड पर सात माह की गर्भवती को टक्कर मारने का आरोपी टैंकर चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी टैंकर चालक का पता लगाया। उसे नरवाल से पकड़ा गया। पुलिस ने टैंकर (जेके 02डीएफ2305) को भी जब्त कर लिया है।
सोमवार को नरवाल के रैका से मोहम्मद हनीफ मोटरसाइकिल (जेके02सीबी 9298) से अंबफला पहुंचा था। साथ में पत्नी नुसरत फातिमा थी, जिसका अल्ट्रासाउंड कराना था। वह सात माह की गर्भवती थी। दोनों सड़क पर खड़े थे कि अचानक टैंकर चालक ने फातिमा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच नुसरत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद मौका-ए-वारदात से जीएमसी तक 9 सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसके बाद उक्त टैंकर का नंबर पता चला। इसके बाद उसे नरवाल से पकड़ा गया। आरोपी मोहम्मद अमीन राजोरी के कालाकोट का रहने वाला है। वहीं, पकड़े जाने के बाद आरोपी मोहम्मद अमीन ने कहा कि उसे इस हादसे के बारे में पता नहीं चला। यदि ऐसा होता तो वह वहां रुक जाता। मंगलवार को पुलिस ने जब अमीन से संपर्क किया, तब भी उसे यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कुुछ हुआ है। बताते चलें कि अमीन श्रीनगर में ऑयल टैंकर को खाली कर जम्मू लौट रहा था। इसके बाद उसे नरवाल जाना था। यहीं से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें