फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियां तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/पुंछ। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार को भी पुंछ के बालाकोट तथा राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें पांच जवान घायल हो गए। सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की सूचना है। उसकी कई चौकियां तबाह गई हैं। कई सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि, सेना की ओर से इस बारे में कोई अधिकृत बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को सुबह सुंदरबनी सेक्टर में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी गई। अग्रिम चौकियों को निशाना बनाए जाने से पांच सैनिक घायल हो गए। इन्हें तत्काल साथियों ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। शाम 6.20 बजे पाकिस्तान की ओर से बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। मनकोट तथा बलनोई इलाके में पहले तो सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। इसके बाद रिहायशी इलाकों में भी गोले गिरने लगे। दहशत के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।
इससे पहले वीरवार को पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में की गई गोलाबारी में 14 पंजाब रेजीमेंट के दो जवान घायल हो गए थे। बुधवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट क्षेत्र और राजोरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की थी। पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से एलओसी पर लगातार गोलाबारी की जा रही है। बताते हैं कि गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ की लगातार साजिशें कर रहा है जिसे सेना के सतर्क जवान नाकाम बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें