फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पाक की ओर से भारी गोलाबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 15 Nov 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
विज्ञापन
7 सैनिकों की मौत से बौखलाया हुआ पाकिस्तान लगातार एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को एलओसी पर हुई फायरिंग के बाद अब मंगलवार सुबह से ही सीमा से सटे इलाकों में भी गोलाबारी की जा रही है। पाक की ओर से अखनूर के पलांवाला सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है। 
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक अखनूर के पलांवाला सेक्टर में पाक की ओर से ऑटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी करने के साथ साथ मोर्टार भी दागे गए हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा पूरी आक्रामकता से जवाब दिया जा रहा है। पाक की इस गोलाबारी में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचनाएं नहीं मिली हैं।  

पलांवाला सेक्टर में गोलाबारी के साथ साथ पाकिस्तान ने एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर में भी फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से नौशेरा के कलाल सेक्टर मेें सुबह 4.30 बजे फायरिंग की गई थी जिसका सुरक्षाबलों द्वारा करारा जवाब दिया गया। हालांकि अब तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार कोे भी पाक ने की थी गोलाबारी

सेना के जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : File Photo
सोमवार को भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे कई इलाकों में भारी गोलाबारी की गई थी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से नौशेरा, सुंदरबनी और पुंछ सेक्टरों में भारी गोलाबारी की गई थी। पाक की गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के दौरान राजोरी जिले के केरी सब सेक्टर में 28 इंफेंट्री ब्रिगेड के 2 राज रायफल्स के जवान राकेश घायल हो गए। यहां दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से पाकिस्तान ने गोले दागने शुरू किए थे।पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सोमवार सुबह आठ बजे भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

 इसके कुछ देर बार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार भी दागे।गोलाबारी में 9 पैरा के कमांडो विनय दवारी निवासी (गांव गुमरा, जिला चमौली) उत्तराखंड घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के बेस अस्पताल में पहुंचाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें