फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 सैनिकों की मौत से बौखलाए पाक ने की LoC पर भारी गोलाबारी

Mon, 14 Nov 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : PTI
विज्ञापन
भींबर सेक्टर में पिछली रात सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत की ताबड़तो़ड़ जवाबी कार्रवाई में अपने सात सैनिकों की मौत से बौखलाए पाकिस्तान द्वारा एलओसी और आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओऱ से एलओसी से सटे पुंछ, नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों मे भारी गोलाबारी की गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से इन सेक्टरों में भारी गोलाबारी करते हुए मोर्टार दागे जा रहे हैं। पाक की गोलाबारी में पुंछ सेक्टर में सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पाक को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना की 9 पैरा रेजीमेंट के जवान विनय दावराई घायल हुए हैं जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब पौने तीन बजे शुरू हुई गोलाबारी में पाकिस्तान की ओर से ऑटोमैटिक हथियारों से गोलाबारी के साथ साथ 82 एमएम के मोर्टार भी दागे गए हैं। पाकिस्तान की इस नापाक गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें