सांबा। जिले के रामगढ़ क्षेत्र की सीमावर्ती पोस्ट माजरा पर सोमवार सुबह पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलाबारी की। जीरो लाइन पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर भी गोलियां दागीं। जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार सुबह 7.15 बजे के करीब बीएसएफ की 176वीं वाहिनी के जवान जीरो लाइन पर गश्त कर रहे थे। सीमा पर विकास का काम चल रहा है। इस पर पाकिस्तानी पोस्ट सकरौरी पर तैनात 10 विंग चिनाब रेंजर्स के जवानों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। इसके जवाब में बीओपी माजरा एसपी-1 पर तैनात जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तानियों को उसी क्रम में जवाब दिया। गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।