ज्यौड़ियां। पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते किसान मवेशियों के लिए चारा तक नहीं ला पा रहे हैं। सोमवार को हुई गोलाबारी के दौरान कई किसानों पशुओं के लिए शाम का चारा लेेने गए थे। लेकिन पाकिस्तानी गोलाबारी होने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छुपना और कुछ देर बाद वे बिना चार लिए ही घर लौट आए। स्थानीय निवासी यशपाल शर्मा, रतन लाल तथा तरसेम लाल ने बताया कि सीमावर्ती गांवों के लोग गोलाबारी के चलते मवेशियों के लिए घास भी काटना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि गोलाबारी के चलते खेतों तक नहीं पहुंच पाए। संवाद