अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल और सुंगल मोड़ अस्पताल में कोरोना वायरस टेस्टिंग के दौरान 30 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं । एक साथ अखनूर में रिकॉर्ड संक्रमित आने पर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सोमवार को कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल और सुंगल मोड़ अस्पताल में 454 लोगों की टेस्टिंग हुई । इसमें 30 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अखनूर में पहली बार एक साथ इतने पॉजिटिव आने पर लोगों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में अब कुल आंकड़ा 83 पहुंच गया है। सभी पॉजिटिव लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव में दो एसबीआई और एलआईसी का कर्मचारी और पुलिस चौकी ज्यौड़िया का जवान भी शामिल है। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि 454 लोगों की टेस्टिंग में 30 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।