फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत, तंगधार-हीरानगर सेक्टर में चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Tue, 30 Jun 2020 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सोमवार शाम अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। इससे पहले रविवार की रात हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने चार घंटे तक गोले बरसाए। दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सनोज पोस्ट से रावन और दर्शन चौकियों को निशाना बनाकर हल्के हथियारों के साथ गोलाबारी शुरू की। बाद में मोर्टार और भारी हथियारों का प्रयोग शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने सुरक्षित ठिकानों में भाग कर शरण ली। सेना गोलाबारी का जरूरत के अनुरूप जवाब दे रही है।
विज्ञापन


आईबी पर सुरक्षा बांध को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रहा फायरिंग
हीरानगर में पाकिस्तान ने आईबी पर बीएसएफ की चौकी और रिहायशी इलाकों पर चार घंटे तक गोले दागे। पाकिस्तान ने आईबी पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए बीएसएफ की चांदवा पोस्ट और आसपास के रिहायशी इलाकाें पर रविवार देर रात 12 बजे से सोमवार अलसुबह चार बजे तक मोर्टार दागे और फायरिंग भी की। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को गोलाबारी रोकने पर विवश कर दिया। चार घंटे बाद सुबह चार बजे पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें