फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में गोलाबारी, जवाब में पाकिस्तान की दो चौकियां तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बरडोह, बट्टल, जोगवां तथा केरी क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7.15 बजे से 8.30 बजे तक पाकिस्तानी सेना ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना की तरफ से मोर्टार दागे गए। सेना ने भी इस गोलाबारी का माकूल जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक सेना की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की दो चौकियां तबाह हुई हैं। सीमा के उस पार धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। गोलाबारी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव बट्टल निवासी रतन लाल ने बताया कि गोलाबारी के दौरान क्षेत्र के लोग काफी डरे हुए थे। उन्होेंने बताया कि गोलाबारी दोनों तरफ से दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कहीं गर्मी के इन दिनों में हमें अपने घर-बार न छोड़ने पड़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें