फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लालेयाली पोस्ट पर आईईडी विस्फोट के बाद हाई अलर्ट, सेना ने चौकसी बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नियंत्रण रेखा पर पलांवाला सेक्टर के केरी बटल क्षेत्र में स्थित भारतीय लालेयाली पोस्ट पर मंगलवार को हुए आईईडी विस्फोट के बाद से पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस हमले में सेना के एक कैप्टन और एक नायक बलिदान हो गए, जबकि एक जवान घायल हुआ। आईईडी विस्फोट के बाद सीमावर्ती इलाकों में सेना और सुरक्षाबलों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। बटल, ढखर और जोगवां में सुरक्षा नाके लगाकर वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है। एलओसी पर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
विज्ञापन

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम पर शक
सूत्रों के मुताबिक, यह आईईडी हमला पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम की साजिश हो सकती है। भारतीय सेना इस क्षेत्र में पूरी सतर्कता से गश्त करती है, और आईईडी विस्फोट उसी रास्ते पर हुआ, जहां रोजाना दिन और रात को सैन्य टुकड़ियां गश्त करती हैं।
पहले भी आतंकी गतिविधियां हो चुकी हैं
इस क्षेत्र में पहले भी आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं।
अक्टूबर में शिव आसन मंदिर (बटल) के पास भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था, जो पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे थे।
कुछ दिन पहले, गांव ढखर निवासी राकेश कुमार ने मनावर तवी के किनारे चार संदिग्ध लोगों की हलचल देखी थी, जिसके बाद सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें