फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, सीमा पार से गोलीबारी में एक जवान घायल

Tue, 11 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर फायरिंग की गई है । पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन में लगातार भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है । पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीमा से सटे पुंछ में सीजफायर उल्लंघन किया गया है । 
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से पुंछ के केजी सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर फायरिंग की गई है । पाक की ओर से भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी हुई है । पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं ।
  One jawan injured in ceasefire violation by Pakistan in KG sector of Poonch(J&K). — ANI (@ANI_news) October 8, 2016
पाकिस्तान की इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है । पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी के बाद से पूरे इलाके में सर्च आपरेशन जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों पर लगातार जारी हैं हमले

army encounter - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं  । शुक्रवार को भी दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बनाई गई पिकेट को निशाना बनाया था । प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हमला दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हुआ ।

जानकारी के मुताबिक शोपियां के जामनानगरी इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस पिकेट पर हमला किया था । इस हमले में एक जवान शहीद हो  गया था जबकि एक स्थानीय नागरिक और एक सिपाही घायल हुए थे । 

आतंकियों ने पुलिस पिकेट पर हथियारों की लूट के इरादे से हमला किया था । इस हमले में घायल हुए सिपाही और नागरिक का अस्पताल ले जाकर इलाज किया जा रहा है । हमले के बाद से पूरे इलाके में सर्च आपरेशन जारी है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें