फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान घायल

Fri, 30 Dec 2016 11:43 AM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की शह पर घुसपैठ की कोशिश को सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। आतंकियों को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया। इसमें एक जवान घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब नौ बजे पुंछ जिले केगुलपुर सेक्टर में सरला चौकी पर तैनात भारतीय सेना की 15 मराठा लाई के जवानों ने चार से पांच आतंकियों के दल को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। यह दल पाक अधिकृत क्षेत्र (पीओके) में पाक सेना की 654 मुजाहिदीन की अग्रिम चौकी चक्क की तरफ  से घुसने की कोशिश कर रहा था।

इस पर भारतीय जवानों ने उन्हें ललकारा। इसे देख पाकिस्तानी सेना के जवानों ने आतंकियों को कवर फायर देने के साथ ही भारतीय सेना की 15 मराठा लाई और उसके पास स्थित सेना की 12 जाट की चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से यूनिवर्सल मशीन गनों से गोलीबारी की गई।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर भारी गोलीबारी की। करीब 40 मिनट तक दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 15 मराठा लाई के महाराष्ट्र निवासी नायक पाटिल सूर्यकांत की गर्दन को छू कर एक गोली निकल गई व एक गोली उनके कंधे पर आ लगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें