फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाक ने नौशेरा, गुलपुर और केरन सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

Wed, 09 Jan 2019 10:20 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने राज्य के तीन अलग-अलग इलाकों सीजफायर उल्लंघन किया। बुधवार सुबह से ही पाक ने पुंछ के गुलपुर सेक्टर, नौशेरा सेक्टर और कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में गोले दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तान भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन


इसका भारतीय जवानों ने माकूल जवाब दे रहे हैं। मंगलवार को भी देर शाम तक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी रही। इसमें छोटे एवं बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुछ लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पनाह ले ली है।

बुधवार सुबह करीब 9 बजे पाकिस्तानी सेना की 14 बलोच रेजीमेंट ने खड़ी करमाड़ा सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है, जिसका 15 मराठालाई के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


उधर नौशेरा सेक्टर में भी एक बजे के करीब गोलीबारी शुरू हो गईं। वहीं 12 बजे के करीब कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भी पाक ने छोटे हथियारों से गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
 
एक सप्ताह में छठी बार की गोलाबारी
एक सप्ताह में बुधवार को पाकिस्तान ने छठी बार सीजफायर का उल्लंघन किया। शनिवार को पाकिस्तान ने मनकोट, खड़ी करमाड़ा व गुलपुर में गोले बरसाए थे। इससे पहले मंगलवार, बुधवार व वीरवार को गोलाबारी की थी। वर्ष 2018 में पिछले 15 साल में सबसे अधिक सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं हुई थीं। इस दौरान 2936 बार पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें