फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाक की नापाक हरकत, सीमा पर की रुक-रुक कर फायरिंग

Wed, 31 Oct 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/कुपवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना की चौकियों को इस दौरान निशाना बनाया गया। भारतीय सेना की ओर से इस फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा जिले के तंगधार सेक्टर में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया गया। उन्होने छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर इलाके में भारतीय सेना की शरारत पोस्ट, अनिल पोस्ट और ठाकुर पोस्ट को निशाना बनाया। इस बीच भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तानी फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि इस दौरान किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 4 घंटे तक फायरिंग जारी रही  लेकिन बाद में कुछ देर तक फायरिंग रुक गई। लेकिन बाद में फिर शुरू हो गयी जोकि आखरी खबरें मिलने तक जारी थी। गौरतलब है कि कुपवाड़ा के एसएसपी श्रीराम अंबरकरदिनकर ने अमर उजाला को फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फायरिंग छोटे हथियारों का इस्तिमाल कर की गयी और इसमें किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होने बताया कि फायरिंग केवल 15 मिनट तक ही जारी रही और इस दौरान सेना की जाल पोस्ट को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें