फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीजफायर उल्लंघन, दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 17 Nov 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान  की ओर से सीमा से सटे पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में भारी गोलाबारी की जा रही है। शाहपुर, करमाड़ा और करी सेक्टर में भी पाक की ओर से भारी गोलाबारी अभी जारी है। 
विज्ञापन

  #FLASH: Ceasefire violation by Pakistan in Jammu and Kashmir's Poonch sector. Indian army retaliating. Firing on pic.twitter.com/gBlwR6uOIC — ANI (@ANI) November 17, 2017
भारी गोलीबारी को देखते हुए सीमा से लगे सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बता दें कि लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान ने बुधवार को भारत पर संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाते हुए भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया था। पाकिस्तान का आरोप है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में उसकी एक बुजुर्ग महिला नागरिक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पाक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप-उच्चायुक्त को बुलाकर चिरिकोट सेक्टर में मंगलवार को युद्ध विराम तोड़े जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस फायरिंग में पाकिस्तान की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मारी गई है। फैसल ने आरोप लगाया कि संयम बरतने की अपील किए जाने के बावजूद भारतीय पक्ष कथित तौर पर लगातार युद्ध विराम उल्लंघन में शामिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें