जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के कर्माडा सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार देर रात सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान भारतीय सेना भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान की सीमा पर लगातार कायराना हरकते बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम को भी पाक ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया था।
वहीं पुलवामा में हुए सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद से ही सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। ऐसे में पाक की हर नापाक हरकत को भारतीय जवान सीमा पर विफल कर दे रहे हैं।
पाकिस्तान ने रविवार देर रात पुंछ के कर्माडा सेक्टर में छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। जिसके बाद से ही भारतीय जवान भी पाकिस्तान को सीमा पर करारा जवाब दे रहे हैं।