फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर पाक सेना ने दागे मोर्टार, सात से ज्यादा गांवों को बनाया निशाना

Sun, 14 May 2017 01:54 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
सेना की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक ने युद्धविराम का उल्लंघन राजौरी के चिंगस क्षेत्र में किया है। अभी इस सीजफायर उल्लंघन में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने इस बार अपनी इस नापाक हरकत में छोटे हथियारों जिनमें 82 मिमी और 120 मिमी के मोर्टारों से अंधाधुंध फायरिंग की शुरुआत की है। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलाबारी का मजबूती से जवाब दिया है।

पाकिस्तान ने इस फायरिंग के जरिए राजौरी के मंजाकोट क्षेत्र के सात से ज्यादा गांवों को निशाना बनाया है। फायरिंग अभी भी लगातार जारी है।

बता दें शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाक सेना ने भारी मोर्टार दागे थे जिसमें 2 ग्रामीणों की मौत हो गई थी जबकि 4 ग्रामीण घायल हो गए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाई में पाक की कई चौकियां ध्वस्त कर दी थीं। सेना की कार्रवाई में कई पाक रेंजर भी घायल हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें