एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। रेंजरों ने मंगलवार देर रात फिर सीजफायर का उल्लंघन कर स्टॉप-2 पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने छोटे हथियारों से बर्स्ट फायरिंग की। बीएसएफ जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले शाम पांच बजे भी इसी पोस्ट पर फायरिंग हुई थी। पाकिस्तान की तरफ से पिछले पांच दिनों में यह चौथा सीजफायर उल्लंघन है।
जानकारी के अुनसार, मंगलवार देर रात करीब पौने बारह बजे पाकिस्तानी जमील पोस्ट से भारतीय स्टॉप-2 पर छोटे हथियारों से करीब पांच बर्स्ट फायर किए। बीएसएफ की 62वीं वाहिनी जवानों ने जवाब दिया। जब रेंजर्स नहीं रुके तो 51 एमएम मोर्टार का प्रयोग किया गया, जिसके बाद गोलीबारी बंद हुई।