फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कीरनी और कस्बा सेक्टर में फिर बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sat, 22 Feb 2020 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पाकिस्तान की ओर से पीओके की नीलम घाटी से आतंकियों को धकेलने की कोशिशें हो रही हैं। इसके लिए संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घाटी में घुसपैठ कराने की हरकतें की जा रही हैं।
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर कीरनी और कस्बा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की है। सीमा पार से मोर्टार शेलिंग भी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भी सीमा पार से इसी इलाके पर गोले दागे गए थे। देर शाम गांव कस्बा में एक मकान में आग लग गई और वह राख हो गया। जबकि गांव डोकरी में छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गोलाबारी में कोई ग्रामीण घायल नहीं हुआ।

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 11.50 बजे तीनों सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना की 24 सिंध रेजीमेंट ने अग्रिम चौकियों से गोलाबारी शुरू की। पहले यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी की और फिर मोर्टार दागे जाने लगे। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


देर शाम करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी का क्रम तेज हो गया। इस दौरान गांव कस्बा निवासी विधवा शरीफा बी का लकड़ी और मिट्टी से बना मकान जल गया। इसके कुछ ही देर बाद किरनी सेक्टर के गांव डोकरी में भी गोले गिरने लगे, जिसमें तीन भाइयों के पास-पास बने मकानों सहित छह मकानों को क्षति पहुंची।

विज्ञापन

नीलम वैली से आतंकियों को धकेलने की फिराक में पाकिस्तान

वहीं पाकिस्तान की ओर से गुरुवार सुबह सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलेबारी शुरू कर दी गई। अचानक शुरू हुई गोलाबारी से ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग बचने के लिए घरों में कैद हो गए। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। सैन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। एक सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी थम गई।

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर पिछले कुछ दिनों से पुंछ, राजोरी के साथ ही कुपवाड़ा तथा बारामुला जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इसकी आड़ में घुसपैठ की कोशिशें भी की गईं। हालांकि, सेना के सतर्क जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से पीओके की नीलम घाटी से आतंकियों को धकेलने की कोशिशें हो रही हैं। इसके लिए सीजफायर उल्लंघन कर आतंकियों को सीमा पार भेजने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

सर्दियों में भी सक्रिय रहे लांचिंग पैड
 ज्ञात हो कि इस बार भीषण सर्दियों में भी पीओके में लांचिंग पैड पूरी तरह सक्रिय रहे। खुद डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस में यह कहा था कि लांचिंग पैड पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें