पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने छह दिन बाद एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने कीरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार बरसाने शुरू कर दिए। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।