फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलीबारी में स्थानीय नागरिक की मौत

Sat, 20 Jul 2019 01:58 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट सेक्टर ने पाकिस्तान ने शनिवार सुबह भारी गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग शुरू कर दी। इस गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा नागरिक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


आपको बता दें आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। ऐसे में पाकिस्तान की यह नापाक हरकत सीमा पर दिखाई दे रही है। गौरतलब हो मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में इस महीने कई बार भारी गोलाबारी पाकिस्तान द्वारा की गई है जिसमें ग्रामीणों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ा है।

भारी गोलाबारी को देखती हुए भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीमा पर बने इस तनाव को देखकर ग्रामीणों में काफी दहशत बनी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेंढर सेक्टर के धेरी डबसी गांव में गोला घर के ऊपर फटने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें