पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है। शनिवार सुबह पाक सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसके साथ शाम को उसने शाहपुर सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी शुरू की है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
आज यानी कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। इस दौरान मोर्टार दागने के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना भी बनाया। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
वहीं पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी पलांवाला सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। दो घंटे में 25 गोले दागे थे। हालांकि किसी भी प्रकार को कोई नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम 6.15 बजे पलावांला सेक्टर के बरडोक गांव के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी थी।