फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की नापाक हरकत, केरनी कस्बा सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Fri, 27 Sep 2019 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सूत्रों के मुताबिक पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में सुबह करीब साढ़े बजे पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है। इससे पहले 21 सिंतबर को पाकिस्तान ने पुंछ व राजोरी जिले में एलओसी पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। इसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। साथ ही 16 जानवरों की मौत हुई थी।

इससे ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने रात आठ से 10 बजे के बीच नौशेरा, रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे थे। गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किए गए थे।
विज्ञापन


इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी
अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें