जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना शाम 4.30 बजे से राजौली के नौशेरा सेक्टर में मोर्टार और हल्के हथियारों से फायरिंग कर रही है। पाक की इस फायरिंग का एलओसी पर भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।